May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-11 at 11.48.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2026। बुधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 2026-27 का बजट पेश किया। बजट से श्रीडूंगरगढ़ को खासी उम्मीदें थी, वहीं बजट अध्ययन से पूरी जानकारी सामने आएगी। बजट की पूरी जानकारी के लिए आप पढ़ते रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बजट में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई पुलिस चौकियों की स्थापना की घोषणा की गई है। इनमें बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के गांव आड़सर में पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा भी की गई है। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में श्रीडूंगरगढ़ में एक सहायक अभियंता कार्यालय को बजट में शामिल किया गया है। ये स्वीकृति पूर्व में दे दी गई थी वहीं अब इसे बजट में ले लिया गया है।