May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-04-05 at 9.06.06 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में अलसुबह से देर रात तक गणगौर पूजन की रौनक गलियों व घरों में छाई नजर आ रही है। गणगौर के गीतों से गुवाड़े गूंज रही है। घरों में गणगौर का बनौरा दिया जा रहा है जिसमें गणगौर को भोग लगाकर मिठाइयां व चाट, आइसक्रीम खिलाई जा रही है। गीत नृत्य के उल्लासपूर्ण आयोजन हो रहें है। शुक्रवार को कहीं-कहीं बालिकाओं ने गणगौर की हल्दी के आयोजन भी किए। बालिकाओं ने पीले वस्त्रों में सज-धज कर हल्दी थीम पर सुदंर कार्यक्रम रखें व जमकर झूमते हुए गणगौर को हल्दी लगाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीएम प्लाजा में विनोद वर्मा के घर धूमधाम से हुआ गणगौर के बनौरे का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर की हल्दी का धूमधाम से मनाया बालिकाओं ने समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में धूमधाम से हो रहें है बनौरे के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर में सुख समृद्धि के लिए किया जा रहा गणगौर का घर घर पूजन।