May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से किसान हितों के लिए संघर्षरत किसान नेता कामरेड मोहनलाल भादू की आवाज अब राज्य स्तर पर गूंजेगी। भादू को विजयनगर में आयोजित अखिल भारतीय किसान सभा के 28वें राज्य सम्मेलन में राज्य कमेटी सदस्य चुना गया है। राज्य सम्मेलन में पूर्व विधायक कामरेड पेमाराम को प्रदेश अध्यक्ष एवं छगनलाल चौधरी को प्रदेश महासचिव चुना गया। साथ ही 50 सदस्यों की राज्य कमेटी का गठन किया गया। पुरे राज्य के 50 चुनिंदा किसान नेताओं ने श्रीडूंगरगढ़ के किसान नेता का शामिल होने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी है। भादू के चयन के बाद विधायक गिरधारीलाल महिया सहित किसान नेताओं ने खुशी जताई है। एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, किसान सभा तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल आदि ने क्षेत्र के किसान साथी का राज्य इकाई में चुना जाना क्षेत्र के किसानों के लिए गौरव की बात कही है। विदित रहे कि भादू क्षेत्र में किसान सभा में लंबे समय से सक्रिय है एवं माकपा में भी तहसील स्तरीय जिम्मेदारी निभा चुके है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगानगर के वियजसिंहनगर में आयोजित राज्य सम्मेलन में उपस्थित किसान सभा से जुडे किसान नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 28वें राज्य सम्मेलन को संबोधित करते क्षेत्र के किसान नेता कामरेड़ मोहनलाल भादू।