May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रेल 2023। गर्मी का मौसम प्रारंभ होने के साथ ही जल सेवा के प्रकल्प प्रारंभ होने लगे है। कस्बे के बिग्गा बास में आम रास्ते पर श्रीगौसेवा समिति द्वारा ठंडे पानी की प्याऊ प्रारंभ की गई है। समिति सदस्यों ने रविवार को शुभ समय में सेवा प्रारंभ की तो आते जाते राहगिरों ने आभार जताया। समिति के सहयोगी शंकरलाल सुरेन्द्र कुमार झंवर ने कहा कि सनातन संस्कृति में वैशाख माह में जल सेवा का विशेष महत्व है और आमजन को राह चलते ठंडे पानी की व्यवस्था हमारी पुरातन परंपरा है जिसका निर्वहन किया जाना चाहिए। इस दौरान समिति के शिवशंकर बिहाणी, राजू बाहेती, मदन बलदेवा, प्रकाश खटीक, ललित बिहाणी, सीताराम सुनार, हरि सिखवाल, राजू बिहाणी, गौरीशंकर बलदेवा, लक्ष्मीनारायण सुनार, बनवारी शर्मा, ओम बिहाणी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगौसेवा समिति ने प्रारंभ की ठंडे जल की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगौसेवा समिति ने प्रारंभ की ठंडे जल की सेवा।