May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2021। गांव लिखमादेसर में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 210 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतियोगिता जम कर लुफ्त उठाया। जबरदस्त हूटिंग के साथ दौड़ का रोमांचकारी आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान पर गांव बिकमसर के परमेश्वर सिद्ध ने बाजी मार ली। द्वितीय स्थान पर राजूराम पोटलिया व तीसरा स्थान राजपाल सिहाग ने हासिल किया। प्रवीण बरोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में धूप निकलने से पहले ही प्रतियोगिता मैदान पर अपना स्थान जमा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रीपरमहंस सोमनाथ महाराज व भगत हजारीराम द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका भागीरथ मंडा, गोविन्द सारस्वत, राजेन्द्र प्रसाद, राजुसिंह, कन्हैयालाल लूखा, ओम पुनियां ने निभाई। आयोजन की कॉमन्टेरी भींवाराम ज्याणी ने की व सरपंच मुकननाथ सिद्ध ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया व श्रीजसनाथ नवयुवक मंडल के युवाओं ने आयोजन की व्यवस्थाऐं संभाली। विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ ट्राफियां दी गई व टॉप 20 धावकों को सम्मानित किया गया। मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष बनवारी पारीक, महामंत्री नानुदास स्वामी, कोषाध्यक्ष पुखराज ज्याणी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया।

श्रीडूूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियाेगिता का उद्घाटन किया संत श्रीपरमहंस सोमनाथ महाराज व भगत हजारीराम द्वारा किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में 210 धावकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दौड़ प्रतियोगिता केआयोजन का आंनद लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को सरपंच व आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।