






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2022। क्षेत्र के गांव लखासर में प्रधान कोटे से 45 लाख रूपए की राशि से दो ट्यूबवेल, दो टीन शेड, बाबा रामदेव गौशाला में दीवार व टीन शेड का कार्य करवाया गया जिनका लोकार्पण आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। गोदारा ने इस दौरान बताया करीब 55 लाख के कार्य अभी गांव में निर्माणाधीन है। गोदारा ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है और सभी ग्रामीण चिरंजीवी योजना से जुड़े। सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी ने पूर्व विधायक को साफा पहना कर सम्मान किया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए सरपंच चंदा देवी ने प्रधान सावित्री देवी का आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने गोदारा से जाट पंचायत भवन में कमरा बनवाने, अंबेडकर भवन, नायक समाज भवन, नाई समाज भवन की दीवार, पशु अस्पताल की दीवार, तंवर पंचायत में टीन शेड का निर्माण करवाने की मांग की। इस दौरान गोदारा के साथ श्रीराम भादू उपस्थित रहें व भादू ने सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।









