






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांवो में युवाओं द्वारा अपने गांवों को साफ स्वच्छ करने के साथ पर्यावरण के प्रति भी भाव जागृत हो रहें है और लगातार किसी न किसी गांव में युवा सामूहिक रूप से ग्रामहित में एकजुट होकर अपनी सेवाएं देते रहते है। इसी क्रम में आज गांव रिड़ी में युवाओं ने जसनाथजी महाराज की बाड़ी में आज श्रमदान किया और बाड़ी से घास, झाड़ झंकाड़ की खुदाई कर बेसहारा गौवंश को खिलाई दी। इस कार्य में युवा रेवंतनाथ, शिवरतराम, परमनाथ, मांगीनाथ, मामराजनाथ, मोहननाथ, देवाराम, सावरनाथ, भागीरथनाथ, खुमनाथ, रामदयालनाथ, लेखनाथ, लालनाथ, गोरधन नाथ,हँसनाथ, रामनिवास, प्रहलादनाथ, गोमन्दनाथ, गिरधारी नाथ, मुनीनाथ, जितेंद्र, लक्ष्मण, जयकिशन, प्रेम, लक्ष्मण, राजुनाथ भवानी ने श्रमदान देते हुए परिश्रम किया।





