






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर में “जागरूक मतदाता, देश का भाग्य विधाता” के नारे लगाते हुए हाथ में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे बैनर व तख्तियां लेकर गांव की गलियों में जागरण हेतु निकल पड़ें है। देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास करते ये विद्यार्थी देश हित में मतदान करने की आवाज गांव भर में लगा रहें है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने विद्यार्थियों की स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया व मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य गलियों से रैली निकलने के दौरान बीएलओ दुलदास स्वामी, श्यामसुंदर सारस्वत, अध्यापक अनिल शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, बाबूलाल शर्मा, मोहर सिंह, लेखराम धतरवाल, रामकेश मीणा, ओमप्रकाश शर्मा, सीताराम मेघवाल, सुभाष बिजारणिया, व्याख्याता श्रीमती सुषमा मारू, अनिता कुमावत आदि विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहें।



