






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का दूसरा चरण ब्लॉक स्तर पर जबरदस्त उत्साह के साथ खेला जा रहा है। कबड्डी महिला वर्ग में सेमीफाइनल में रिड़ी व सत्तासर की कांटे की टक्कर हो रही है। खिलाड़ी एक एक पॉइंट के लिए संघर्ष कर रही है। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा व सीबीईओ शीशराम कुलहरि खिलाड़ियों का हौसलों बढ़ा रहें है। पहला सेमीफाइनल लिखमीसर उत्तराडा व बिंझासर के बीच के खेला गया और कड़े मुकाबले में बिंझासर ने विजयी होकर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरे सेमीफाइनल में रिड़ी आगे चल रही है और विजयी टीम का फाइनल बिंझासर से होगा। आप सभी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का फेसबुक पेज लाइक करें और फाइनल का लाइव देखें।
रिड़ी ने मैच जीत लिया है और फाइनल में बिंझासर व रिड़ी की टक्कर होगी







