May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2021। व्यवसाय में भी सेवा के भाव का समावेश होना चाहिए और ग्राहक से पैसे लेने के बाद उसके सामान की क्वालिटी ही व्यापारी की ग्राहक के प्रति दी जाने वाली सेवा है। ये विचार आज क्षेत्र के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने व्यक्त किए। गोदारा हैवल्स लॉयड ब्रांड के प्रथम शोरूम प्रदीप इंटरप्राइजेज के उद्घाटन समारोह में बोल रहें थे। भूरामल सोमाणी का ये प्रतिष्ठान स्टेशन रोड पानी की टंकी के पास आज शुभ मुहूर्त में खोला गया है। मनोज सोमाणी ने बताया कि शोरूम में हैवल्स लॉयड ब्रांड के सभी उत्पादों सहित बिजली के लंबे चौड़े बिलों से मुक्ति दिलवाने के लिए घरेलू व अघरेलु सोलर सिस्टम के लिए संपर्क किया जा सकेगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में बाजार के व्यापारियों ने भाग लिया। कन्हैयालाल सोमाणी, प्रदीप सोमाणी ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया ब्रांडेड शोरूम का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजकों ने पूर्व विधायक का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारियों ने प्रदीप इंटरप्राइजेज के मनोज व प्रदीप सोमाणी को शुभकामनाएं दी।