






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2024। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं व आपातकाल में एंबुलेंस सेवा देने के उद्देश्य से नवगठित संगठन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफैयर ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन रविवार शाम हुआ। प्रधान सावित्री देवी ने फीता काटकर कार्यालय उद्घाटन किया। भाजपा नेता इमरान राईन ने ट्रस्ट के खिदमतगारों को निस्वार्थ सेवा कर पीड़ित मानवता का सहयोग करने का संदेश दिया। ट्रस्ट की टीम ने कार्यालय के लिए हाइवे पर पुलिस थाने के सामने भवन उपलब्ध करवाने के लिए सुरेंद्र झंवर का आभार जताया। इस दौरान बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, डॉ ओमप्रकाश स्वामी, एडवोकेट बाबूलाल दर्जी, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज डागा, पार्षद जगदीश गुर्जर, अयूब खोखर, युवा मोर्चा के भवानी तावणियां अतिथि के रूम में शामिल हुए। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहें व मंच संचालन प्रवीण पूनिया ने किया।






