May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज से मुख्य बाजार, घुमचक्कर और झंवर बस स्टैंड पर तीन स्थानों पर इंदिरा रसोई योजना में जरूरतमंद को 8 रूपए में ताजा व शुद्ध भोजन मिल सकेगा। आज घुमचक्कर व झंवर बस स्टैंड पर दो ओर शाखाओं का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया। शर्मा ने संदेश देते हुए कहा कि कोई भी भूखा ना सोए के संकल्प के साथ अब शहर में तीन इंदिरा रसोई प्रारंभ कर दी गई है। इस अवसर पर पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीब व वचिंतो को समर्पित इस योजना के तहत इंदिरा रसोई में सम्मानपूर्वक बैठाकर ताजा व पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। इस दौरान विधायक के प्रतिनिधि रामेश्वरलाल बाहेती व संदीप दुसाद, पार्षद सत्यनारायण, श्यामसुदंर, रजत आसोपा, गोपाल छापोला, विक्रम सिंह सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अब शहर में जरूरतमंदों के लिए तीन इंदिरा रसोई बन गयी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदिरा रसोई का किया लोकार्पण।