May 20, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249 (39)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2020। नशा किस प्रकार समाज एवं परिवारों को तबाह कर रहा है इसका प्रमाण आए दिन आस पास देखने को मिल रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ में एक ऐसी ही घटना हुई जिसमें शराब के नशे में बेटा कलीयुगी बन गया एवं अपनी सगी मां के साथ ही मारपीट कर डाली। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी युवक मदनसिंह शराब के नशे का आदी है एवं आए दिन शराब के नशे में उत्पात मचाता रहता है। शनिवार को भी उसने दिन में ही शराब पी और नशे में उत्पात मचाने लगा। इस पर उसकी मां धन्नीदेवी ने उससे समझाईश का प्रयास किया तो कलीयुगी बेटे ने अपनी मां साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट कर डाली। परेशान मां ने अपने कलीयुगी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।