May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2021। रविवार को दिन की शुरुआत नेशनल हाइवे पर एक हादसे के साथ हुई है। एसआई लाल बहादुर मीणा ने बताया कि हाइवे पर बिग्गाजी मंदिर मोड़ के पास कार और लोड बॉडी टेक्सी में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। सुबह करीब 7.30 बजे हुई इस दुर्घटना में कार सवार 3 जनो को ओर 1 टेक्सी चालक को चोटें आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारो घायलों को मौके से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया है और रास्ते पर से यातायात सुचारू करवाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे के बाद वाहनों को साईड में कर यातायात सुचारू करवाते पुलिस जवान और ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई टेक्सी