May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय मुख्य चिकित्सालय में सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से भामाशाह आगे आकर रोगी सुविधाओं को बढाने में शामिल हो रहे है। क्षेत्र की करीब 4 लाख से अधिक की आबादी के मुख्य हॉस्पिटल के रूप में यह हॉस्पिटल है लेकिन यहां पर एक प्लास्टर कटर तक नही होने के कारण यहां हर दिन रोगियों को खासी समस्या का सामना करना पड़ता था। कैंची, ब्लेड, फन्दर आदि से प्लास्टर काटने में समय भी ज्यादा लगता था और रोगियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक की प्रेरणा से कस्बे के प्रवासी नागरिक प्रतापमल विमलकुमार नाहर परिवार के पुत्र मुदित, उदित, सुमित द्वारा प्लास्टर कटर मशीन प्रदान की गई है। शुक्रवार को चिकित्सालय में ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य, चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर एसके बिहानी को यह मशीन प्रदान की गई। इस मौके पर अशोक झाबक सहित रविशंकर साहा, मनोज पारख भी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में प्लास्टर कटर मशीन प्रदान करते सामाजिक कार्यकर्ता।