






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ती आबादी और घटती चिकित्सा सुविधाओं से आमजन को राहत मिल सके इसलिए आपणो गांव सेवा समिति के युवा बुधवार को उपखंड कार्यालय पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत करने की मांग की। युवाओं ने उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी को ज्ञापन देते हुए नागरिकों को मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं दिए जाने की पैरवी की। इस दौरान समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, मदन दर्जी, रामावतार सुथार, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, मोनू कुमावत , केलाश सारस्वत ,भीखाराम सुथार, सोनू नाई तथा मदन सोनी उपस्थित रहें।

प्रधान प्रतिनिधि ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने बुधवार को जाखासर पुराना में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यहां गोदारा खिलाड़ियों से मिले व सौहार्द के साथ खेल की भावना से खेल खेलने की बात कही। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मलाराम सारण व पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार मेघवाल, रामेश्वर लाल स्वामी, सुरजाराम सियाग सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

जेपीएस पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के जयपुर पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया और इस मौके पर स्कूल स्टॉफ ने 101 पौधे लगा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। जिसके तहत स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर गर्वा ने संदर्भ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन शर्मा ने पौधरोपण करते हुए कोरोना काल में ऑक्सीजन के संदर्भ में पेड़ों का महत्व बताया। जेपीएस निदेशक कुम्भाराम घिंटाला व स्कूल एम.डी. चंद्रमुखी घिंटाला ने कस्बे के जागरूक नागरिकों से पौधारोपण करने की अपील की है। इस दौरान पंकज कुमार, रमेश चंद्र, भुवनेश्वर महतो, राकेश पड़िहार ने भी पौधारोपण किया।

युवक ने बचाए मासूम के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर नया में एक नन्हे हिरण को कुत्तों ने घेर लिया व पास ही कार्य कर रहें हरलाल सियाग ने कुत्तों को भगाकर मासूम के प्राण बचाए।




