May 20, 2026
imunity

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 अगस्त 2020। आज पूरा उपखंड क्षेत्र स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में उत्साहित नजर आ रहा है। हर व्यक्ति तिरंगे को नमन कर देशभक्ति के रंग में डूबा है। आज योग संस्थान में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए समाजसेवी जगदीश प्रसाद धूपड़ ने ध्वजारोहण किया। योग संस्थान के योगाचार्य गोविन्दराम सोनी, योगगुरू ओमप्रकाश कालवा ने अनेक प्रकार के योगाभ्यास एवं प्राणायाम की जानकारी देते हुए देश को स्वस्थ बनाने व कोरोना काल में इम्युनिटी मजबूत करने की बात कही। छोटे-छोटे बाल योगियों ने योग व्यायाम की प्रस्तुति सहित देशभक्ति प्रस्तुतियां दी है। मुख्य अतिथि जगदीश धूपड़ ने स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की योगाभ्यास की प्रस्तुतियों की सराहना की। धूपड़ ने कहा कि योग से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी होता है। इस अवसर पर घनश्याम गौड़, कुम्भराम, ख्यालीराम माली, मोतीसिंह, भवानी स्वामी तथा योग साधक उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्थान के केशराराम ने आभार ज्ञापित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योग संस्थान में ध्वजारोहण कर इस वर्ष इम्युनिटी मजबूत करने का प्रण लिया गया।