May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2021। विश्व की दो साहसी सेनाओं में जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सोमवार से युद्धाभ्यास प्रारंभ हो गया है। भारत अमेरिका की सेनाओं के बीच सामंजस्य पूर्ण युद्धाभ्यास का ये संयुक्त कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलेगा। 270 अमेरिकी सैनिक इस अभियान में शामिल है तथा 19 व 20 फरवरी को युद्ध जैसा नजारा यहां नजर आएगा। डिफेंस पीआरओ अमिताभ शर्मा ने बताया कि ये युद्धाभ्यास आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण साबित होगा।