May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2023। ताल मैदान राउमावि में डायल करियर ने करियर कार्यशाला का आयोजन किया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने भविष्य के लिए सुनहरा चिंतन करना चाहिए। करियर को सही दिशा देने का यही सही समय है क्योंकि समय बीत जाने के बाद में पछताने से कोई लाभ नहीं होता है। प्रजापत ने 10वीं के बाद विषय चयन को लेकर गंभीरता लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिसका करियर सही दिशा में नहीं होता, उसके भविष्य का कोई ठिकाना नहीं रहता। कार्यक्रम में डायल फ्यूचर प्रभारी डॉ. राधाकिशन सोनी ने 10 वीं करने के बाद 11 वीं में संकाय एवं विषय चयन तथा रोजगारपरक विभिन्न डिप्लोमा डिग्री पाठ्यक्रमों तथा संस्थानों एवं विश्व विद्यालयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नोडल प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने कहा कि अगर चिकित्सा एवं अभियांत्रिक क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो विज्ञान तथा व्यापार, कॉरपोरेट या कृषि क्षेत्र के लिए वाणिज्य या कृषि विषय संकाय का चयन करना चाहिए। कला संकाय में भी करियर के बहुत सारे विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि करियर के लिए विद्यार्थी जीवन में ही लक्ष्य निर्धारित कर लेना उचित रहता है। जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है वह लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मोबाइल के दुष्प्रभावों को जाना तथा केवल अकादमिक कार्यों के लिए ही उसका उपयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संदीप डूडी, प्रदीप कौशिक, प्रेम सिंह राठौड़, मनीष कुमार सैनी, मदन कड़वासरा आदि ने भी विचार रखे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यशाला में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डायल फ्यूचर ने किया करियर काउंसलिंग का आयोजन, शिक्षाविदों ने दिखाया मार्ग