August 29, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2026। कस्बे में गौरव पथ पर गोपाल गौशाला के पास स्थित प्राचीन रामदेवजी मंदिर में बाबा की नवीन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बाबा के भक्तों द्वारा की जा रही है। इस मौके पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजक मंडल के कार्यकर्ता सूर्यप्रकाश तापड़िया ने बताया कि रामदेवरा मुख्य धाम से बाबा की अखंड ज्योत 27 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। इसी दिन दोपहर 2.15 बजे भव्य झांकी और मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। 27 को ही रात्रि 8.15 बजे से जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ब्यावर के प्रसिद्ध कलाकार भागचंद सोलीवाल व स्थानीय कलाकार हीरालाल सिखवाल, भूमिका पांडिया द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद 28 जनवरी को सुबह 10.15 बजे से विधिवत हवन पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसाद का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों में उत्साह के साथ बाबा के भक्तों की टोलियां जुटी हुई है। कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं संबंधी विभिन्न दायित्व दिए गए है व आयोजक मंडल प्रतिदिन आपसी सलाह से कार्य करने में जुटे है।