






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2025। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों प्रतिष्ठित कला पुरस्कारों से सम्मानित गांव मोमासर के दिव्यांग कलाकार बजरंग सुथार अब नहीं रहें है। आज सुबह 5 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया है। गांव सहित श्रीडूंगरगढ़ में ही नहीं जयपुर, दिल्ली तक उनकी कला के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। कलाकार बजरंग के चित्र जीवन के लिए अगाध आस्था, जीवन के नकारात्मक भावों को चित्रित करने वाले रहें। उनका शरीर 1994 में पैरालाइसिस अटैक का शिकार हुआ था और तभी से शरीर में मूवमेंट नहीं रहा। वे केवल दो अंगुलियों के सहारे चित्र बनाते और इन चित्रों ने उन्हें देश विदेश तक विशिष्ट पहचान दिलवाई। जयपुर दिल्ली के प्रसिद्ध आर्ट गैलरी में उनकी तस्वीरों की प्रदर्शनियां लगाई गई। श्रीडूंगरगढ़ में अनेक प्रबुद्धजनों ने उनके निधन पर शोक जताया है।



