May 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचाना अब शराबियों को महंगा पड़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा आम लोगो से सूचना मिलते ही ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार रात भी तीन अलग अलग जगहों पर शराब के नशे में धुत्त होकर गलियों में घूमते पांच जनो को गिरफ्तार किया गया है और एक टैक्सी सीज की गई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि शराब के नशे में गलियों में घूमते हुए आवागमन में बाधक बनने वाले कस्बे के वार्ड 18 निवासी 23 वर्षीय महेंद्रसिंह राजपूत को, गांव अभयसिंह पूरा निवासी 26 वर्षीय श्यामसुंदर नाई को, गांव पुन्दलसर निवासी 19 वर्षीय प्रह्लाद सिंह राजपूत को ओर आडसर बास के वार्ड 31 निवासी 23 वर्षीय प्रतापसिंह राजपूत को कस्बे में अलग अलग जगहों पर शराब के नशे में घूमते हुए धारा 60 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार गांव पुन्दलसर निवासी 23 वर्षीय छेलूसिंह पुत्र मांगूसिंह को शराब के नशे में टेक्सी चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के वाहन को धारा 185 के तहत सीज भी किया गया है।