May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवम्बर 2020। कोरोना महामारी की स्थितियों को देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए 31 दिसम्बर तक बीकानेर जिले में स्कूलें बंद रखने, शाम सात बजे बाजार बंद करने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने सहित नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के आदेश दिए है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ पुलिस ने आज वेदपाल शिवराण के नेतृत्व बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिग का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। पुलिस जवानों ने रविवार को 27 मोटर व्हीकल के तथा 4 बिना मास्क और 15 सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन के चालान काटे और 7200 रूपए जुर्माना वसूल किया। आज सोमवार को भी कार्रवाई जारी रही और 40 से अधिक चालान पुलिस द्वारा काटे गए और नागरिकों से जुर्माना वसूल किया गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने नागरिकों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने की हिदायत भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने वालों के चालान काटे।