






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2024। अंचल में आज कई गांवो में बादल बरसे तो कहीं बादल छाए रहें परंतु नहीं बरस कर लोगों को तरसाया। कस्बे में उमस रही व शाम करीब 6 बजे तक बादल नहीं बरसे है। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना व ऊपनी की आथुनी कांकड़ में 15 से 20 अंगुल बरसात हुई है। वहीं बता देवें मानसून राज्य में सक्रिय है परंतु भारी बारिश की संभावना फिलहाल बीकानेर जिले में नहीं है। बीती रात से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है और लोग दोपहर तक बरसात की उम्मीद लगा रहें थे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन हल्की बूंदाबांदी के संकेत बताए है।







