






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2025। गत बजट में मुख्यमंत्री द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव आडसर में स्थित पशु चिकित्सा उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा की अनुपालना में बुधवार को आडसर पशु चिकित्सा उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने एवं संचालन करने के लिए नए पदों को सृजित करने की घोषणा कर दी गई है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि आडसर पशु चिकित्सालय के लिए एक पशु चिकित्सक एवं एक पशु परिचर पद स्वीकृत कर दिए गए है एवं साथ ही उपकरणों व फर्नीचर के लिए 30-30 हजार रुपए की वित्तिय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। विदित रहे कि गत बजट में क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की अनुपालना में अब विभिन्न विभागों में लगातार वित्तिय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की जा रही है।



