






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में दाे गुटाें के बीच में हाे रहे झगड़े में चाैथा मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में अभी अभी ओर दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पहले पक्ष के 60 वर्षीय इब्राहिम चुनगर ने 34 नामजद एवं चार-पांच अन्य के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया था वहीं अब दूसरे पक्ष के 26 वर्षीय शहजाद ने 10 लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शहजाद ने पुलिस काे बताया कि गुरूवार रात करीब 10.30 बजे वह अपने घर में घुस रहा था तभी घात लगा कर छत पर बैठे पड़ौसी इब्राहिम, सरवर, हुसैन, असलम, नदीम, आइबन, इदरिश, साबिर, सद्दाम, साजिद आदि ने छत से ही उनके ऊपर चार फीट बड़ा लकड़ी का पाटा फेंका। वह बच गया एवं उलाहना दिया ताे आराेपियाें ने उसे धमकाया। वह अपने घर में घुस गया ताे आराेपी लाेहे की राड़, लाठियां लेकर उसके घर में घुस गए एवं शहजाद, अल्ताफ, अब्बास, शाकिल, जाहिद, शाहिद के साथ मारपीट की। आराेपियाें ने उनके घर में तोड़फोड़ भी की एवं बाद में माेहल्लेवासी एकत्र हाे गए ताे आराेपी वहां से चले गए। पुलिस ने परिवाद पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्रसिंह के सुपुर्द की है।




