May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। 90 दिन से किसान खेतों का रास्ता मांगते हुए रेलवे अंडरब्रिज की मांग कर रहें है और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है। श्रीडूंगरगढ़ से दुसारणा मार्ग पर संघर्ष समिति के मुखराम बाना, राकेश भामू, राकेश, दौलतराम दुसाद, उमाराम बाना, दूलनाथ बाना, सरदाराराम बाना, रामकुमार चौधरी, महावीर सिंवर, चुन्नीलाल गोदारा, भागीरथ भादू, लियाकत, हेमासर के मुकेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामदेव बारूपाल, अनिल धरने में शामिल हुए। धरनार्थियों ने सरकार से सुनवाई करने की मांग की और नारे लगाए। धरनार्थियों ने बताया कि यहां रेल लाइन के विद्युतिकरण से किसानों के खेतों में आने जाने का रास्ता ही बंद हो गया है। यहां अंडरब्रिज के माध्यम से किसानों को रास्ता दिया जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंडरब्रिज की मांग को लेकर धरने पर बैठे है किसान।