






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2022। राजकीय माहेश्वरी बालिका उच्च प्राथमिक कालूबास में फ्रेंडस ग्रुप के माध्यम से जय माणक फांउडेशन जयपुर ने 108 स्कूल बैग, 5 दरियां, 51 डेस्क सहयोग के रूप में दिए। कार्यक्रम मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के एडीपीसी गजानंद सेवग ने शिक्षा द्वारा ही समाज का सर्वांगीण विकास होने की बात कही। सेवग ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है जिससे बच्चे स्कूली शिक्षा का उपयोग बाहरी जीवन में अधिकाधिक कर सकें। इस दौरान समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने शिक्षा के विकास के लिए दिया गए योगदान को सार्थक बताया। साहित्यकार डॉ मदन सैनी, रामचंद्र राठी, पार्षद पवन कुमार उपाध्याय ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए निष्ठावान रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्ररेणा दी। फ्रेंडस ग्रुप के उपाध्यक्ष हीरालाल पुगलिया व शाला की प्रधानाध्यापिका दीपा शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान पार्षद रजत आसोपा, पार्षद प्रतिनिधि श्यामसुदंर पारीक, बजरंग शर्मा, पवन कुमार सारस्वत, तेजकरण चोरड़िया, डूंगरमल आसोपा, मोहन नाई, संपत दुगड़, बाबूलाल आसोपा, ज्योति शर्मा सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।




