






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे जरूरी प्रोजेक्ट ट्रोमा सेंटर एवं उपजिला चिकित्सालय के भवन का निर्माण अब जल्द शुरू होगा। भवन निर्माता बाहेती एवं चांडक परिवार के हरिकिशन बाहेती ने बताया कि भवन के निर्माण से पूर्व यहां मिट्टी की जांच करवानी आवश्यक थी एवं इस जांच के परिणाम अनुसार ही निर्माण तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस संबध में जयपुर की भू-सर्वेक्षण कम्पनी एमसीटी के प्रतिनिधि पुरे दलबल के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें है। नेशनल हाईवे स्थित प्रस्तावित ट्रोमा सेंटर के निर्माण स्थल पर कम्पनी द्वारा मिट्टी का एसबीसी टेस्ट शुरू किया गया है। सुपरवाईजर हरिमोहन ने बताया कि इस जांच के जरीए मिट्टी कितना वजन सह सकती है इसके बारे में परिणाम सामने आएगें। जांच में मशीन द्वारा एसपीटी जांच जमीन के अंदर 20 फीट तक की जाएगी। जांच में प्रत्येक .75 फीट से मिट्टी का सैम्पल लिया जाएगा और मिट्टी का टैक्सचर, मिट्टी की नमी आदि की जानकारी जुटाई जाएगी। पुरे भवन क्षेत्रमें तीन अलग अलग स्थानों से यह सैम्पल लिए जाएगें एवं सात दिनों में फाईनल रिपोर्ट बना कर सबमिट करवा दी जाएगी। बाहेती ने बताया कि रिपोर्ट सबमिट करवाने के बाद भवन का निर्माण रिपोर्ट के आधार पर करवाया जाना जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।




