May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 25 अप्रैल 2026। गांव में जाट समाज के आयोजनों के लिए भवन की कमी समाज के बुजुर्गों को खलने लगी। गत दो माह से बुजुर्ग आपसी सहमति से इस कार्य को करने के लिए विचार विमर्श में लगे रहें। आखिरकार शुक्रवार को समाज हित में ये विचार धरातल पर उतरा और भूमिदान व भवन निर्माण की नींव रखने का कार्य शुभ मुहुर्त संपन्न करवाया गया।
सामाजिक सरोकार की ये बड़ी खबर गांव बिग्गा से आई है। गांव में जाट समाज के सामूहिक उपयोग के लिए आधुनिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा। गांव में बड़ा बास के मुख्य मार्ग पर पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़ व उनके बड़े भाइयों ने भवन निर्माण में बड़ी भागीदारी निभाते हुए 90 गुणा 150 (13500 वर्ग फुट) भूमि का दान दिया। भूमि के साथ जाखड़ परिवार द्वारा ही भूखंड के चारों ओर की 480 फ़ीट चारदीवारी मय मुख्य द्वार बनवाने का निर्णय लिया गया और कार्य प्रारंभ करवा दिया गया। वहीं इसी मोहल्ले के गिल्ला परिवार ने भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न करवाया। गिल्ला परिवार के खेताराम, डालूराम, मोहनराम, बाबूलाल गिल्ला ने अपने पूर्वजों की स्मृति में दो बड़े हॉल मय बरामदा (20 गुणा, 30 गुणा 2गुणा) 1200 वर्ग फ़ीट पर भवन निर्माण का बीड़ा उठाया और विधि विधान से कार्य प्रारंभ करवा दिया। भवन निर्माण में सक्रिय सहयोगी बनते हुए नौरंगराम पुत्र बीरमाराम जाखड़ ने ट्यूबवेल का निर्माण करवाया। शुक्रवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में भंवरलाल जाखड़, सुरजाराम जाखड़, नेमीचंद जाखड़, रेवंतराम गिल्ला, धर्माराम गिल्ला, दीपाराम गिल्ला, गोपालराम गोदारा, कालूराम शर्मा, ओमप्रकाश दर्जी, भैराराम जाखड़, प्रदीप गिल्ला, कालूराम गिल्ला, मुकनाराम बावरी, इमिलाल मेघवाल, रामेश्वर लाल जाखड़, रामरख जाखड़, ताराचंद जाखड़, संतलाल जाखड़, सोहनराम जाखड़, आदूराम जाखड़, चेतनराम, गणेश गिल्ला, रमेश गिल्ला, राजूराम मेघवाल, धन्नाराम मेघवाल, भागूराम मेघवाल, मनोज, श्रीभगवान, कुंदनमल, हरिराम जाखड़, मनोज (भाणू) चंद्रशेखर स्वामी सहित अनेक मौजिजों की उपस्थिति रही। भूमिपूजन का कार्य पंडित गौरीशंकर व्यास ने संपन्न करवाया। पूजन के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। गांव में मौजिज बुजुर्गों ने समाज हित में शुरू हुए इस कार्य के शीघ्र पूरा होने व समाज के लिए उपयोगी होने की बात कहते हुए दानदाताओं के योगदान की सराहना की। समाज के परिवारों से बढ़चढ़कर भवन निर्माण में सहयोगी बनने का आग्रह भी किया गया।