May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-03 at 10.25.40 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितम्बर 2023। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बनने के लिए कई सरपंचों ने दावेदारी की थी लेकिन अधिकांश को अपने अपने नेताओं के समर्थन में कई गई डमी दावेदारी के रूप में ही देखा गया। लेकिन ऐसे में क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायत रिड़ी के सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ की दावेदारी अब गम्भीर माने जाने लगी है। जाखड़ इस सबन्ध में लगातार उच्च नेताओं से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। जाखड़ ने रविवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की और अपनी दावेदारी की मज़बूती के बारे में बताया। इस दौरान जाखड़ के समर्थन में जिला परिषद सदस्य टेमाराम मेघवाल, अन्नाराम, मदनलाल जाखड़ आदि साथ रहे। विदित रहे कि इससे पहले जाखड़ जयपुर में कांग्रेस के प्रदेश श प्रभारी काजी निजामुद्दीन से भी मुलाकात कर चुके हैं। और अपनी दावेदारी के पक्ष में समीकरण समझाने में जुटे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ मिले प्रदेशाध्यक्ष से, पेश की दावेदारी।