May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2021। नए साल में जालबसर व बीरमसर गांव के ग्रामीणों को बिजली समस्याओं से राहत में सकेगी और 70 कृषि कुओं के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को पूरी बिजली आपूर्ति हो सकेगी। ये जानकारी देते हुए विधायक गिरधारी लाल महिया ने बताया कि उदरासर के 33/11 केवी जीएसएस से जालबसर तक पुरानी बिजली लाईन को बदलकर नई लाईन लगाने एवं नए फीडर का विद्युतीकरण कार्य सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शुरू कर दिया गया है। अब जालबसर गांव तक नई लाईन जुड़ रही है और अलग-अलग फीडर बनने के बाद जालबसर व बीरमसर गांव को निर्बाध रूप से बिजली मिल सकेगी। बता देवें उदरासर जीएसएस से जालबसर तक करीबन 4 किमी. पुरानी विद्युत लाईन को बदलने के लिए 75 पोल सोमवार को पहुंच गए है और विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। महिया द्वारा विभाग को निर्देश देकर कार्य प्रारंभ करवाने पर जालबसर व बीरमसर गांव के ग्रामीणों ने विधायक लोक सेवा केन्द्र पहुंचकर अपने नेता का आभार जताया। इस दौरान ग्रामीण नेमाराम लुखा, मोहनराम जाट, हड़मानाराम धत्तरवाल, मोहनराम लुखा, खिंयाराम धत्तरवाल, धर्मपाल बांगड़वा, मुरलीधर जाट, ओमप्रकाश बांगड़वा, रेखाराम लुखा, रामूराम सारण, दौलतराम लुखा, मोहनराम जांगू, दौलतराम सारण, धर्मपाल, हड़मान जाट, कृष्ण कुमार, खींयाराम, पुरखाराम सारण, सुभाष बांगड़वा, सीताराम, खिराजराम बांगड़वा सहित अनेक ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।