






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। नेशनल हाईवे 11 पर करीब एक घंटे पहले हुए स्लीपर बस एवं कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है एवं दूसरे को गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ओसियां निवासी शैतानाराम पुत्र मंगलाराम के रूप् में हुई है एवं राजेश पुत्र राजकरण निवासी राजलदेसर को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सा के बाद बीकानेर ट्रोमा सेंटर भेजा गया है। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से बीकानेर रवाना किया गया है। वहीं मौके पर पुलिस व टोल कंपनी की टीम पहुंच चुकी है व क्रेन के माध्यम से दोनों गाडियों को साईड में कर हाईवे पर जाम खुलवा दिया गया है। विदित रहे कि यह हादसा नेशनल हाईवे पर बिग्गाबास रामसरा व कित्तासर के बीच हुआ था एवं खड़ी बस में पीछे से कार आकर घुस गई थी।



