






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना में रविवार को हुए झगड़े में दूसरे पक्ष द्वारा भी देेेर रात मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से सुंदरदेवी जाट ने नोरंगाराम ओर उसके पुत्र रोहिताश, पवन, नोरंगाराम की पत्नी कम्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमे सुंदरदेवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने जेठ की खेत बुवाई करने अपने पति के साथ गई थी। खेत के पडौसी आरोपियों ने खेत की पट्टियां उखाड़ रखी थी, सुंदरदेवी ओर उसके पति ने उलाहना दिया तो आरोपियों ने एक राय होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और कपड़े फाड़ कर लज्जा भंग कर दी। पुलिस ने इस पक्ष का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और दोनो मामलों की जांच शुरू कर दी है।



