






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। क्षेत्र में चोरों के हौंसलें बुलंद है एवं एक के बाद एक लगातार चोरियां सामने आ रही है। शुक्रवार रात को इन अज्ञात चोरों ने गांव बाना में वारदात को अंजाम दिया व सड़क किनारे एक ढ़ाणी में से लाखों के गहने चुरा ले गए। इस संबध में बाना के पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बाना ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई सुखराम की ढाणी गांव के बस स्टैण्ड़ के पास ही स्थित है। शुक्रवार रात को पुरा परिवार खा-पी कर सो गया था एवं सुबह उठे तो देखा कि ढ़ाणी के कमरे का ताला टुटा हुआ पड़ा है एवं उसमें सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है। संभाला तो अज्ञात चोर ने रात को 11.30 बजे बाद ढाणी में घुस कर करीब 30 भरी सोने के टुड्डा, टुसी, मोहर, लूंग, अंगुठियां, टोप्स, फूलड़ा रखड़ी सेट आदि गहने एवं करीब 1 किलो चांदी के गहने व 68 हजार रुपए नकद चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जिसकी जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें। विदित रहे कि क्षेत्र में यह लगातार आठवीं चोरी की घटना है एवं अभी तक चोरी के मामलों मे पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है एवं कई गांवों में ग्रामीण अपने अपने स्तर पर रात्रि गश्त भी कर रहे है। लेकिन चोरों द्वारा लगातार वारदातें किए जाना सामने आ रहा है।




