May 21, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2022। मोमासर निवासी पत्रकार सत्येंद्र राजवंशी को विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है तथा संगठन की स्थाई सदस्यता प्रदान की गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय से संबंधित आयोग के संसदीय चेयरमेन और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री व संसद सदस्य फ्रेंसिस्को सारदीन्हा, आयोग के चेयरमेन डॉ तपन कुमार राऊतरे, निदेशक अभिन्ना हेता ने 2 सितंबर 2022 को मानद उपाधि व स्थाई सदस्यता प्रमाण पत्र जारी किया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन की इंटरनेशनल जनरल मैनेजर कविता बजाज ने राजवंशी को ये उपाधि सौंपी। बता देवें राजवंशी को नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियेन्स अवार्ड 2022 भी पूर्व में दिया जा चुका है। इस सम्मान प्रा​प्ति के लिए मोमासर के ग्रामीणों व श्रीडूंगरगढ़ से उनके मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है और राजवंशी ने संगठन सहित सभी का आभार जताया है।