May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों कब्बडी का रोमांच चरम पर है, गांव लखासर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ वहीं गांव जैतासर में आगामी 3 जनवरी से पंचमुखी बालाजी कबड्डी प्रतियोगिता सीजन प्रथम शुरू होगी। गांव लखासर में स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाईनल मैच में पीलीबंगा ने समंदसर को रोमांचक मुकाबले में हराया। आयोजन कमेटी के तेजपाल गोयल ने बताया विजेता पीलीबंगा को ट्रॉफी ,मेडल एवं 15000 नकद राशि से और उपविजेता समंदसर को  ट्रॉफी, मेडल एवं 7100 नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी ने ग्राम स्तर पर राज्य स्तरीय आयोजन को प्रेरणीय बातया एवं लखासर गांव द्वारा सामूहिक रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन को अनूठा उदाहरण बताया। विशिष्ट अतिथि सीबीईओ ओम प्रकाश प्रजापत रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से कार्यवाहक प्राचार्य इंद्राज खिलेरी तथा पीएचसी प्रभारी डॉ पूजा चौधरी ने की। आयोजन कमेटी के संरक्षक रेवतराम खिलेरी ने स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ अभिषेक जोशी, बजरंग पूनिया, मुन्नीराम बाना, गोविंद सारस्वत, ओमप्रकाश, जगदीश पोटलिया, लक्ष्मणराम खिलेरी, मुखराम मेघवाल, पाबूदानसिंह भाटी, धन्नेसिंह तंवर, सहीराम खिलेरी, भेंरूसिंह राठौड़, सीताराम नाई, भीखाराम नाई, पुरखाराम गेट, मालाराम खिलेरी, सत्यप्रकाश खिलेरी, राजू शर्मा, भानीसिंह तंवर, अनोपसिंह तंवर, डूंगरराम प्रजापत, विक्रम सिंह बीका, किशन स्वामी, विजेन्द्र तंवर, मुनिराम खिलेरी, अजीत खिलेरी, छतूसिंह तंवर, जयपालसिंह राठौड़, आसाराम शर्मा, करणीदान नाई सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ् टाइम्स। विजेताओं को दी नकद राशी।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। विजेताओं को दी गई ट्राफी।

गांव जैतासर में तीन जनवरी से शुरू होगा सीजन 1

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 27 दिसम्बर 2022। तहसील के गांव जैतासर में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से पंचमुखी बालाजी कबड्डी प्रतियोगिता गांव के पंचमुखी बालाजी स्टेडियम में आगामी 3 जनवरी से आयोजित की जाएगी। आयोजक मंडल के बाबुलाल गोदारा एवं गणेश स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में मैच 15-3-15 मिनट के होगें एवं प्रो कबड्डी के सभी नियम लागू होगें। प्रतियोगिता का उदघाटन 3 जनवरी को सुबह 9.30 बजे किया जाएगा।