






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। तोलियासर में ठाकुरजी मंदिर में आयोजित भागवत कथा के भव्य पांडाल में आज दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज ने ध्रुव चरित व अजामिल एवं प्रह्लाद चरित्र का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि भावी पीढ़ी का निर्माण माताओं के हाथ में है। उन्होंने बालिका शिक्षा की प्ररेणा देते हुए कहा कि बालिका सुशिक्षित होगी तभी भावी पीढ़ी ही नहीं वरन समाज संस्कारवान बनेगा। महाराज ने जीवन में संस्कारों को महत्व देने की बात कही। बता देवे डॉ ध्यानाराम ने रविवार शाम युवाओं के लिए एक दिवसीय संस्कार सत्र की संवाद कार्यशाला रखी है जिसमें उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बालिकाओं को शामिल करने का आह्वान किया है। जिससे बालिकाएं संवाद कार्यशाला में भाग लेकर शिक्षा समाज व संस्कार संबंधी वार्ता में भाग ले सकें।


सोनियासर मिठिया में भागवत कथा का आरंभ, 27 मई को होगी प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में आज कलश यात्रा निकाली गई व नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर व बालाजी मंदिर में भागवत कथा का आरंभ हुई। कथा के पहले दिन कथावाचक पंडित रामगोपाल जोशी ने कथा का महत्व ग्रामीणों को बताया। जोशी ने कहा कि भागवत जीव को अभय बना देती है और जीव परमात्मा की भक्ति को प्राप्त होता है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों भागवत श्रवण का लाभ उठाया। मंदिर की मूर्तियां गांव में पहुंची जिसे श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे से मंदिर तक पहुंचाया। समस्त ग्रामीणों द्वारा किए जा रहें आयोजन में 27 मई को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।






