May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-02-26 at 6.29.30 PM (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2023। आड़सर बास में स्थित श्याम धोरा पर कल से भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा से पहले हरिरामजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेगी। कथा का वाचन बाल संत भोले बाबा करेंगे। पहले दिन बाबा द्वारा भागवत का महात्म्य सुनाया जाएगा। सांवरा सेठ गौ सेवा समिति द्वारा गौसेवार्थ किए जा रहें इस आयोजन की तैयारियां में समिति के सदस्य जुटें है। श्याम धोरा प्रांगण में आयोजित समारोह के लिए पांडाल सजाया जा रहा है। मार्ग साफ करके द्वार सजाया जा रहा है। कल से 5 मार्च तक यहां लगातार धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु भाग लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजाया जा रहा है स्वागत द्वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवार्थ हो रहें आयोजन में भाग लेंगे अनेक श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति सदस्य कर रहें है आयोजन की तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भव्य पांडाल की तैयारी कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्थाओं में जुटें है समिति सदस्य।