May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2023। आस पास की बड़ी खबर में खबर निकटवर्ती सरदारशहर के गांव बीराजसर से आई है। सरदारशहर से रतनगढ़ रोड पर स्थित बिराजसर गांव में बीती रात 12 बजे बाद एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। पूरा गांव स्तब्ध है और हर कोई घटना की निंदा कर रहा है। सरदारशहर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाया गया है। डीएसपी नरेंद्र शर्मा ने मामले की जांच करते हुए बताया कि बिराजसर निवासी धनपतराम पुत्र चुनाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि हम दो भाई है दोनों भाईयों में मैं बड़ा हूं और छोटा भाई लीलूराम गांव में मकान बनाकर रहता है और मैं बच्चों सहित ढाणी में रहता हूं। बीती रात करीब डेढ़ बजे मेरे लड़के देवीलाल के पास मेरे भाई लीलूराम के लड़के सोनू का फोन आया और 30 वर्षीय सोनू ने कहा कि मैंने तेल छिड़ककर मेरे पिता 50 वर्षीय लीलूराम को जला दिया है। फिर मैं व मेरा लड़का देवीलाल, बेगराज व मेरे पिताजी चुनाराम खेत से घर आए तो मेरा भाई लीलूराम का जला हुआ शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।