May 20, 2026
23-dec-maharaj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2024। रामनवमी के अवसर में घरों में दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया गया। घरों में बंदनवारें बांधी गई व भगवान राम की आरती कर प्रसाद भोग लगाया गया। घरों में सजावट की गई और छोटे बच्चों को सजाकर हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई गई। वहीं नवरात्र पूर्ण होने के उपलक्ष में घरों में कन्या पूजन के आयोजन भी संपन्न हुए। आड़सर बास माताजी मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी, बच्चे को सजाया गया बाल रामजी के रूप में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में बुधवार को घर घर हुआ कन्या पूजन, दिए बालिकाओं को उपहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हीं कन्या के पैर धोकर ओढाई चुनरी, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अष्टमी को भी घर घर हुए कन्या पूजन के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमाणी परिवार में किया अष्टमी को कन्या पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में बच्चों ने केसरिया साफा पहन कर मनाया रामनवमी का पर्व।

कोटासर गौशाला में रामनवमी पर दानदाताओं ने किया दान पुण्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में रामनवमी के अवसर आज दानदाताओं के साथ समिति परिवार ने भगवान राम का पूजन किया। यहां बीकानेर निवासी रमेशचंद्र बोहरा परिवार सहित पहुंचे और गौसेवा का संकल्प लिया। बोहरा ने कहा कि वे अन्य लोगों को भी गौसेवा के लिए प्रेरणा देंगे। बोहरा सहित बीकानेर से हड़मान प्रसाद सुथार, अरविंद सिंह शेखावत, अजय पुरोहित, नीरज सिंह, अतुल कुमार गोयल, पंकज पुरोहित, रामदेव जोशी, सुभाष इंद्रा पुरोहित ने नवरात्र के पूरे नौ दिन गौवंश के लिए खल उपलब्ध करवाई। रामनवमी को श्रीडूंगरगढ़ के शिवरतन सोमानी द्वारा गौवंश के लिए 27 टप देकर एक भंडारा किया गया। वहीं कुचौर अगुणी के रामप्रसाद सुथार परिवार द्वारा हरी सब्जी एवं खल का भंडारा, गंगाशहर की डॉली जोशी द्वारा तरबूज भंडारा, दुलचासर के बद्री प्रसाद द्वारा तरबूज भंडारा किया गया। गौशाला समिति के ओमसिंह, किशोरसिंह, अमरसिंह, पोकरण राम ने सभी दानदाताओं का सम्मान किया व आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में गौसेवा के साथ मनाई रामनवमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति ने सभी का दानदाताओं का आभार जताया।