






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2025। माँ करणी के धाम देशनोक में आगामी 18 नवंबर से 24 नवंबर तक श्रीकरणी कथा शतक महोत्सव का आयोजन होगा। विशाल आयोजन की भव्य तैयारियां देशनोक में प्रारंभ कर दी गई है। सप्तदिवसीय कथा आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार शाम बिग्गाबास में स्थित गणेश मंदिर में करणी कथा वाचक महंत डॉ करणीप्रताप ने करणी कथा शतक महोत्सव के बैनर का विमोचन किया गया। महंत ने करणी कृपा पर चर्चा करते हुए सभी करणी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने 100वीं कथा के भव्य आयोजन की पूरी जानकरी दी। बैनर विमोचन के दौरान मनोज डागा, रूपचंद सोनी, सत्यनारायण स्वामी, एड रणवीरसिंह खिची, दयाशंकर शर्मा, ब्रह्मानंद मूंधड़ा, भवानीशंकर उपाध्याय, ओमप्रकाश गांधी, जितेंद्र सोनी, जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, मीनाक्षी डागा, कौशल्या झंवर, शांति लखोटिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई।




