May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चल रहे धार्मिक आयोजनों से कस्बे का माहौल धर्ममय हो रहा है। मोमासर बास की करणी गोशाला में गोसेवार्थ आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथावाचक राकेश पारीक ने कपिल-देवहूति संवाद, शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग उल्लेखित किये। महाराज में विवाह में गौदान का महत्व बताया एंव गौसेवा को प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने अपने स्तर पर, अपने अपने सामर्थ्य अनुसार आवश्यक रूप से करने की प्रेरणा दी। कथा में सजीव झांकियां भी सजाई गई एंव इस दौरान पूरे कस्बे से गौसेवक कथा में पहुंच कर गौसेवा में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। वही दूसरी ओर कस्बे के कालुबास में मूंधड़ा परिवार द्वारा आयोजित चार दिवसीय करणी कताया की शुरुआत भी सोमवार को हुई। कथा के पहले दिन लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी बीकानेर के महंत स्वामी विमर्शानंद महाराज का सानिध्य रहा। महाराज ने मन की वासनाओं पर नियंत्रण को ही सत्संग का उद्देश्य बनाने की प्रेरणा दी। कथावाचक डॉ करणी प्रताप ने माँ करणी अवतरण का प्रसंग सुनाया ओर भजन गायक किन्नू ने माता के भजनों की प्रस्तुतियां दी। क्षेत्र से एक ओर धार्मिक खबर यह है कि गांव तोलियासर स्थित नंदीगोपाल गोशाल प्रांगण स्थित गणेश मंदिर, शनि मंदिर में गांव के दानदाता चंपापाल राजपुरोहित द्वारा एक वाटर कूलर प्रदान किया गया है। इस वाटरकूलर की पाइप फिटिंग ओर स्ट्रेक्चर की सेवा उत्तमसिंह राजपुरोहित द्वारा की जाएगी। ग्रामीणों एंव गणेश सेवा समिति के सदस्यों ने दोनो दानदाताओं का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत में पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत कथा में सजाई गई झांकियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी कथा में सानिध्य देने पर स्वामी विमर्शानंद का सम्मान करते आयोजक।