






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के माहेश्वरी समाज से संगठनात्मक खबर सामने आ रही है। जिसमें माहेश्वरी युवा संगठन के आम चुनाव सोमवार को महेश भवन बिग्गाबास में आयोजित हुए एवं चुनाव में सर्वसम्मति से अमित कर्वा को अध्यक्ष एवं राधेश्याम सोमाणी को मंत्री निर्वाचित किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्रीभगवान चांड़क की अध्यक्षता में एवं कमल राठी, रोहित पच्चिसीया के चुनाव पर्यवेक्षण में हुए इस चुनाव में मुकेश ड़ागा ने अध्यक्ष पद के लिए अमित कर्वा का एवं अमित राठी ने मंत्री पद के लिए राधेश्याम सोमाणी का नाम प्रस्तावित किया। सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन के बाद कार्यकारिणी गठन के लिए अध्यक्ष एवं मंत्री को अधिकृत किया गया। चुनाव के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजय करनाणी ने समाज के युवाओं को समाजहित में समय निकालने एवं सकि्रय होने की प्रेरणा दी। इस दौरान राघव कर्वा, गजानंद सोनी, राकेश सोनी, बजरंग मूंधड़ा, गोरधन बाहेती, विकास कर्वा सहित कई युवाओं की मौजूदगी रही।





