






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। गत दिनों कश्मीर में गोली लगने से मृत्यू होने वाले गांव पांचू के जवान रामस्वरूप कस्वां के परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाने के लिए जाते हुए चूरू सांसद राहूल कस्वां गुरूवार को क्षेत्र से गुजरे। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़, प्रभूराम बाना, तुलछीराम गोदारा, ओमप्रकाश जाखड़, हनुमान महिया, हरि जाखड़, रामप्रताप डेलू, रामलाल जाखड, राजू जाखड़, मांगीलाल जाखड़ आदि कार्यकर्ताओं ने कस्वां का माल्यार्पण किया एवं साफा पहनाया। हेतराम जाखड़ ने बताया कि इस मौके पर उन्हें शहादत को सम्मान दिलवाने के लिए पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई एवं पूरी जांच के बाद शहीद का दर्जा दिलवाने की मांग की गई। इस दौरान प्रकरण में कस्वां द्वारा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेज कर बीकानेर की जनता का साथ देने के आभार जताया गया।





