






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2020। ऑल इंडिया विमुक्त जाति चेरिटेबल फाउंडेशन के बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष पद पर कस्बे के केशराराम सांसी को नियुक्त किया गया है। संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत केशराराम के कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुसंशा पर प्रदेश महासचिव चेनाराम सांसी व प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्मावत ने उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें बीकानेर देहात के विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों के उत्थान के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए है। केशराराम ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



