May 21, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2023। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच आज कांग्रेस के राहुल गांधी व अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर पहुंच गए है। यहां वे कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास करेंगे और मानसरोवर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में करीब 60 हजार कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया गया है। कांग्रेस के सभी संगठनों सहित बूथ व मंडल अध्यक्षों तक को सम्मलेन में बुलाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ से देर रात व अलसुबह कांग्रेसी नेता मंगलाराम गोदारा, केसराराम गोदारा, युवा नेता हरिराम बाना, कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू व हेतराम जाखड़ की अगुवाई में अनेक वाहनों में कांग्रेसी कार्यकर्ता रवाना हुए है। केसराराम गोदारा ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को लेकर जयुपर पहुंचे है। देर रात यूथ कांग्रेस कार्यालय के सामने से कांग्रेस विजय के नारे लगाते हुए बाना के साथ रवाना हुए। बाना ने बताया कि यूथ कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में भाग लिया जाएगा। भादू ने बताया कि आज कांग्रेस के आलाकमान नेता आज चुनावी अभियान तेज करने सहित अनेक गाइडलाइन देंगे। जाखड़ ने कहा कि शीर्ष नेताओं से मिलकर उनसे मार्गदर्शन मांगा जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा अनेक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे जयपुर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केसराराम गोदारा अनेक वाहन लेकर पहुंचे जयपुर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हेतराम जाखड़ रवाना अनेक वाहनों के साथ पहुंचे जयपुर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में अनेक वाहनों में यूथ कांग्रेस के युवा रवाना हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू अलसुबह अनेक समर्थकों के साथ रवाना हुए जयपुर के लिए।