May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-21 at 12.24.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2024। क्षेत्र के गांव उदरासर में बीती रात घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से एक युवती की बिंदौली निकाली गई। युवती खेतु के पिता चोरूलाल पंचारिया ने बेटा बेटी एक समान का संदेश देते हुए डीजे के साथ बेटी के विवाह की खुशियां मनाई। भाई महावीर पंचारिया ने बताया कि आज का दौर समानता की ओर बढ़ रहा है और समय है कि हम सभी रूढ़िवादी मान्यताओं को छोड़ कर सभ्य समाज की और कदम बढ़ाए। हम सभी सभ्य समाज की तरह बहू बेटियों का सम्मान करें। बिंदौली का मोहल्ले वासियों ने भी पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया, वहीं रिश्तेदार व परिजन खूब झूमे। दुलदास स्वामी ने बताया कि भाजपा के प्रेमचंद पंचारिया, दलीप कुमार, हड़मानाराम शर्मा, बाबूलाल, सांवत राम जाखड़, भगवानाराम नाई, सुरेंद्र कुमार पुनियां, मुकेश कुमार नाई, बीरमाराम, बजरंगलाल, शंकरलाल, रामकुमार, तोलाराम ने बेटी की बिंदोरी निकालने के निर्णय की सराहना करते हुए स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवती खेतु पंचारिया की निकाली बिंदोली, खूब झूमे परिजन व नाते रिश्तेदार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवार ने बेटा बेटी एक समान का दिया संदेश।