May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-31 at 20.45.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के लिए आज नगरपालिका में एक ओर शर्मनाक वाकया हुआ। लगातार विवादों के घेरे में फंसी पालिका में बजट बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद बाहर निकलते ही मारपीट व गालीगलौच भी जमकर हुआ। बात इतनी बढ़ गई की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो जनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। बैठक के बाद माहौल गर्म देखकर अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने पुलिस को सूचित किया व मौके पर पहुंची पुलिस ने 51 वर्षीय नंदकिशोर नाई व 24 वर्षीय कृष्ण कुमार जांगिड़ को 151 में गिरफ्तार कर लिया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा के नजदीकी माने जाने वाले नंदकिशोर नाई और पूर्व विधायक किशनाराम नाई के गुट के कृष्णकुमार जांगिड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर 151 में मामला दर्ज किया है। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ हो गई और माहौल में खासी गहमागहमी रही।