May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2020। कस्बे के कालूबास निवासी एक पिता ने 4 अक्टूबर की रात्रि को उसके घर से पुत्री का अपहरण किये जाने का मामला श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि युवती के पिता ने बताया कि 4 अक्टूबर की रात को उसकी पुत्री खाना खा कर रात 10 बजे छत पर सोने गई और सुबह 5.30 बजे उसे उठाने गए तो वह छत पर नहीं मिली। पिता ने पुलिस को बताया कि किसी ने रात को घर में घुस कर जबरन उसकी पुत्री का अपहरण किया है। उसने 5 अक्टूबर से आज दिन तक सभी रिश्तदारों के यहां तलाश किया परन्तु पुत्री का कुछ पता नहीं चला। पिता ने आज थाने में गुहार लगाई है कि उसकी पुत्री को ढूढ़ कर उसे जबरन अपहरण करने वाले को दंडित किया जाएं। मामले की जांच थानाधिकारी वेदपाल शिवराण कर रहें है।